यूपी कैबिनेट का फैसला: बदल जाएगा मुगलसराय स्टेशन का नाम, पढ़िए-क्या होगा नया नाम ?

0
स्टेशन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई योगी कैबिनेट मीटिंग में इस पर निर्णय लिया गया। यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि इस पर विचार के लिए प्रदेश सरकार रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजेगी।

इसे भी पढ़िए :  रहस्यमय तरीके से करंट लगा और मर गया ये नवविवाहित जोड़ा

बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इसके बारे में जानकारी दी। कैबिनेट बैठक में 3 मुद्दों को मंजूरी दी। सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया, ‘मुगलसराय रेलवे स्टेशन को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर किया जाएगा।’ सिंह ने बताया कि नामकरण के लिए यूपी सरकार की ओर से एक प्रस्ताव केंद्रीय रेलवे मंत्रालय को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इसी रेलवे स्टेशन पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय आकस्मिक मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  13 साल की इफ़रा की आंखों में भी पेलेट गन के छर्रे

सिंह ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष के आखिरी दिन यानी 25 सितंबर तक अंत्योदय के सभी प्रोग्राम आर्गनाइज किए जाएंगे। जिला स्तर की लाइब्रेरीज को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुस्तकालय नाम दिया जाएगा। वहीं परिवहन विभाग में अच्छे काम करने वाले ड्राइवरों को 1 लाख का इनाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्रालय, दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत 40 लाख बीपीएल परिवारों को एलईडी उपलब्ध कराएगी।

इसे भी पढ़िए :  AIMPLB पर भड़के योगी के मंत्री, कहा- मुस्लिम नहीं मौलवी बोर्ड है, होना चाहिए बैन