किसानों का परिश्रम और मेहनत बेकार नहीं जाएगी- शिवराज सिंह चौहान

0
शिवराज सिंह चौहान
Source: ANI

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए 6 किसानों की मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में शांति कायम रखने के लिए शनिवार सुबह से अनशन पर बैठे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘राज्य सरकार ने किसानों के हित के लिए कई काम किए हैं। किसानों को पहले बिजली नहीं मिलती थी लेकिन अब किसानों के लिए बिजली उपलब्ध है। किसानों पर जब भी संकट आया हमने उनकी मदद की। फसल खराब होने पर मैं खुद किसानों से मिलने उनके खेतों में गया।’

इसे भी पढ़िए :  4 साल की उम्र में 5 बार जेल जा चुकी है ये बच्ची, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे

 

सीएम चौहान ने आगे कहा कि किसानों को फसल का उचित दाम मिल सके इसके इंतजाम किया गया। सिर्फ सोयाबीन की फसल नष्ट होने पर किसानों को 4,800 करोड़ रुपए की राहत राशि बांटी गई। 4,800 करोड़ किसानों को बीमा के जरिए भी दिया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘केंद्र सरकार के नेतृत्व में राज्य जो फसल बीमा योजना लाई है उससे किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।’ उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल राज्य में प्याज के दाम बहुत कम होते हुए भी सरकार ने इसे 6 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा। सरकार के इस फैसले पर कई लोगों ने सवाल भी खड़े किए थे। लेकिन हमने बिना किसी की परवाह के एक लाख टन प्याज किसानों से खरीदा।

इसे भी पढ़िए :  राहुल पर बीजेपी का हमला, कहा- अपना राजनीतिक करियर बचाने के लिए अखिलेश के सहारे की जरूरत

 
किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि किसानों को जब उनकी मेहनत का पूरा दाम नहीं मिलता तो उनको तकलीफ होना जायज है। लेकिन किसानों का परिश्रम और मेहनत को किसी भी कीमत पर बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। हर कीमत पर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘चिंता मत करना किसान भाईयो। सरकार तुम्हारे साथ है।’

इसे भी पढ़िए :  बेहद खास तरीके से मनाई जाएगी बीजेपी सरकार की तीसरी वर्षगांठ, PM मोदी का है ये 'प्लान'