युवराज ने लगाया तिहरा शतक

0
युवराज
फोटो साभार

बर्मिंघम। भारत के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह ने टीम इंडिया के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में गुरुवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ उतरने के साथ ही करियर में 300 वनडे खेलने की उपलब्धि हासिल कर ली। वर्ष 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में ही अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले युवराज ने अपना 300 वां मैच चैंपियंस ट्रॉफी में ही खेला। युवराज यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 19वें और भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  फ़ैन्स पर गुस्सा हुए आरपी सिंह, मोबाइल छीनकर फेंका - देखिए वीडियो

17 वर्षां के अपने शानदार करियर में युवराज ने इससे पहले तक 299 मैचों में 8,622 रन बनाए हैं जिसमें 14 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 111 विकेट लिए हैं और 93 कैच लपके हैं।

इसे भी पढ़िए :  दो लाइन की CV भेजने पर बोले सहवाग- मेरा नाम ही काफी है

वनडे में युवराज से आगे शान पोलक (303), अरविंद डी सिल्वा (308), सौरभ गांगुली (311), चामिंडा वास (322), स्टीव वॉ (325), जैक्स कैलिस ( 328), तिलकरत्ने दिलशान (330), मोहम्मद अजहरूद्दीन (334), राहुल द्रविड़ (344), मुथैया मुरलीधरन (350), वसीम अकरम (356), रिकी पोंटिंग (375), इंजमाम उल हक (378), शाहिद आफरीदी (398), कुमार संगकारा (404), सनत जयसूर्या (445), माहेला जयवर्धने (448) और सचिन तेंदुलकर (463) हैं।

इसे भी पढ़िए :  स्पॉट फिक्सिंग- पाकिस्तान के शर्जील खान पर 5 साल का बैन