ICC टेस्ट रैंकिंग: रविंद्र जाडेजा बने नंबर वन बॉलर, रविचंद्रन अश्विन को पछाड़

0
रविंद्र जाडेजा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रांची में भारत और अॉस्ट्रेलिया के बीच खेला गया टेस्ट मैच भले ही ड्रॉ हो गया हो। लेकिन भारतीय अॉलराउंडर रविंद्र जाडेजा को इस मैच में 9 विकेट चटकाने का तोहफा मिला है। रविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर जाडेजा अब 899 की रेटिंग के साथ आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच में जाडेजा ने अश्विन से बेहतर प्रदर्शन किया था और मैच की पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। आईआईसी रैंकिग में दूसरे नंबर पर 862 रेटिंग के साथ अश्विन और तीसरे नंबर पर श्रीलंका के रंगना हेराथ (854 रेटिंग) हैं। चौथे पायदान पर अॉस्ट्रेलियाई गेंदबाज जॉश हेजलवुड और पांचवे पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन हैं। ये सभी फिलहाल टेस्ट मैच खेल रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में टेस्ट रैंकिंग में बदलाव देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  Ind Vs SL: श्रीलंका को हरा भारत ने जीती सीरीज

बता दें कि जाडेजा पहले भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने 19.87 की शानदार औसत से घरेलू मैचों में 100 विकेट चटकाए हैं। इस सूची में जिम लेकर, मुथैया मुरलीधरन और वसीम अकरम शामिल हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी जाडेजा ने अब तक सबसे ज्यादा 21 विकेट चटकाए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोहाली टेस्ट: तीसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse