फोर्ब्स की नई सूची: दुनिया के टॉप-10 धनकुबेरों में एक भी भारतीय नहीं, पढ़िए मुकेश अंबानी किस नंबर पर हैं

0
फोर्ब्स

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स एक बार फिर फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं। गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर आंकी गई है और फोर्ब्स की इस लिस्ट में वो लगातार चार साल से टॉप पर हैं। बिल गेट्स के बाद दूसरे नंबर पर बर्कशेयर हैथवे के चीफ वॉरेन बफेट हैं, जिनके संपत्ति 75.6 अरब डॉलर हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 544वें नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने मीडिया पर साधा निशाना, कहा- ‘बेईमान’ प्रेस की वजह से करना पड़ता है ट्वीट

भारतीयों में सबसे आगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ मुकेश अंबानी हैं। वो 33वें नंबर पर हैं। अंबानी की संपत्ति 23.2 अरब डॉलर बताई गई है। उनके बाद 56वें नंबर पर लक्ष्मी मित्तल हैं, जिनकी संपत्ति 16.4 अरब डॉलर है। वहीं अजीम प्रेमजी 72वें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 12.2 अरब डॉलर है।

फोर्ब्स की टॉप 10 लिस्ट में शामिल अरबपति
1. बिल गेट्स – 86 अरब डॉलर
2. वॉरेन बफेट – 75.6 अरब डॉलर
3. जेफ बेजॉस- 72.8 अरब डॉलर
4. अमानिको ओर्टेगा- 72.2 अरब डॉलर
5. मार्क जकरबर्ग- 70.0 अरब डॉलर
6. कार्लोस स्लिम – 59.5 अरब डॉलर
7. लैरी एलिसन- 52.2 अरब डॉलर
8. चार्ल्स कोच- 48.3 अरब डॉलर
9. डेविड कोच- 48.3 अरब डॉलर
10. माइकल ब्लूमबर्ग- 47.5 अरब डॉलर
फोर्ब्स के टॉप 10 की सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस तीसरे, फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग पांचवें और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन सातवें स्थान पर हैं।
इस सूची में शामिल अरबपतियों में 565 अमेरिका, 319 चीन और 114 जर्मनी से हैं। ट्रंप भी इस सूची में 220 स्थान गिरकर 544वें स्थान पर रहे हैं और उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है।

इसे भी पढ़िए :  कुंवारे रेपिस्ट को कोर्ट ने दी ऐसी सजा, 'अब सिर्फ बीवी के साथ ही कर पाएगा सेक्स'