अमेरिका में ट्रंप का विरोध तेज, बढ़ी नस्ली हिंसा की वारदातें, 4 पुलिस अफसरों को मारी गोली

0
ट्रंप

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की शानदार जीत अभी तक हिलेरी क्लिंटन के प्रशंसकों को हजम नहीं हो रही है। चुनाव के नतीजों के बाद से ही अमेरिका की अलग अलग जगहों पर ट्रंप का विरोध शुरू हो गया था। करीब हफ्ते भर बाद भी लोग शांत बैठने को राजी नहीं हैं। ट्रंप के विपक्षियों ने उनके खिलाफ विरोध और तेज कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  ओडिशा में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार का बहिष्कार, आखिर क्यों ?

ट्रंप के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नस्ली हमले भी तेज हो गए हैं। इस बीच रविवार को अमेरिका के अलग-अलग शहरों में चार पुलिस अधिकारियों को गोली मार दी गई। जिनमें एक की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस पर हमले नस्ली हिंसा की एक कड़ी है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी आतंकवादी बहादुर अली का कबूलनामा देखिए वीडियो

अमेरिका के सैन एंटोनियो, सैनीबेल, सेंट लुइस और ग्लैडस्टोन शहरों में पुलिस अधिकारियों पर हमले किए गए। सैन एंटोनियो में पुलिस मुख्यालय के सामने एक सीनियर पुलिस अफसर बेंजामिन मार्कोनी के सिर में दो गोली मार दी गई। जिसमें उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने अश्वेत हमलावर की तलाश तेज कर रह दी है। इतना ही पुलिस ने उसके सिर पर 10000 डॉलर का इनाम भी घोषित किया है। सैनीबेल गोलीकांड में पुलिस अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। करीब पांच महीने पहले टेक्सास के डलास शहर में एक बंदूकधारी ने पांच पुलिस अफसरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़िए :  साउथ चाइना सी में घुसे चीन के जंगी जहाज, वैश्विक स्तर पर बढ़ा तनाव