राहुल ने ठोका शतक, भारत के एक विकेट पर 185 रन

0

दिल्ली
सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के करियर के तीसरे शतक की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक एक विकेट पर 185 रन बनाकर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली।

लंच के समय राहुल 107 जबकि चेतेश्वर पुजारा 37 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों दूसरे विकेट के लिए अब तक 98 रन की साझेदारी कर चुके हैं। राहुल की 199 गेंद की पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल है जबकि पुजारा ने अब तक 131 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके जड़े हैं।

इसे भी पढ़िए :  वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली के बारे में किया बड़ा खुलासा, खबर पढ़कर चौंक जाएंगे आप

मेजबान टीम को एक बार फिर गेंदबाजों ने निराश किया जो सुबह के सत्र में 26 ओवर में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। भारतीय बल्लेबाजों ने भी हालांकि धीमी बल्लेबाजी करते हुए 59 रन ही जुटाए।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के इस कदम का मौलवियों ने भी किया स्वागत

वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 196 रन ही बना पाई थी और इस तरह विराट कोहली की टीम पहली पारी में आधार पर सिर्फ 11 रन से पिछड़ रही है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं।

इसे भी पढ़िए :  दाल ने किया आम आदमी को परेशान, सरकार के पास नहीं समाधान

इससे पहले भारत ने दिन की शुरूआत एक विकेट पर 126 रन से की। राहुल 75 जबकि पुजारा 18 रन से आगे खेलने उतरे।

भारत के दोनों बल्लेबाजों ने पहले घंटे में काफी सतर्कता के साथ बल्लेबाजी की। उन्हें वेस्टइंडीज की दिशाहीन गेंदबाजी का भी फायदा मिला।