असम में बाढ़ से मरने वालों की तादाद 31 पहुंची, महाराष्ट्र में भी मकान ढहने से नौ मरे

0

दिल्ली
असम में बाढ़ से आज और दो लोगों के मरने की रिपोर्ट आने के साथ इस राज्य में बाढ़ से मरने वालों की तादाद 31 पहुंच गई। वहीं महाराष्ट्र के भिवंडी में एक भवन के ढहने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि ओड़िशा में बिजली गिरने से 12 और लोग मारे गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  हिंसा के चलते दार्जिलिंग बंद, कई पर्यटक फंसे, सेना ने किया फ़्लैग मार्च

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, गोलाघाट जिले के बोकाखाट में दो लोगों के मरने से बाढ़ में मरने वालों की कुल संख्या 31 पहुंच गई है। राज्य के 21 जिलों में 2,266 गांवों में करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जिसमें सबसे अधिक प्रभावित जिला मोरीगांव रहा। अधिकारी 463 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहे हैं जहां करीब डेढ़ लाख लोगों ने 18 जिलों में शरण ली है।

इसे भी पढ़िए :  बिहार पर भारी पड़ने वाले है अगले 4 दिन

भिवंडी में भारी बारिश के चलते एक भवन के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई। मुंबई, ठाणे और पालघर में लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई और इसके आसपास के उपनगरों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

इसे भी पढ़िए :  असम में बाढ़ से 3 लाख लोग प्रभावित, बचाव कार्य में सेना जुटी

बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकारें और केन्द्र, प्रभावित लोगों की मदद के लिए मिलकर सभी प्रयास कर रहे हैं।