मेरा पुतिन से नहीं है कोई संबंध:ट्रंप

0

दिल्ली
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि उनका रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से कोई संबंध नहीं है जैसा कि उनके विरोधी आरोप लगा रहे हैं उन्होंने कहा, ‘‘मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने अतीत में उनकी प्रशंसा की थी क्योंकि उन्होंने उनके बारे में कुछ अच्छी बातें कही थीं।

इसे भी पढ़िए :  सद्दाम हुसैन: एक ऐसा राष्ट्रपति जो कभी अमेरिका के सामने नहीं झुका। पढ़िए पूछताक्ष करने वाले सीआईए एजेंट ने क्या कहा सद्दाम के बारे में

ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब डेमोक्रेटिक नेशनल कमिटी के करीब 20000 ई-मेलों के लीक होने के बाद वह आलोचनाओं से घिर गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने दी हिलेरी को चुनौती, कहा अपने मेडिकल रिकॉर्ड सार्वजनिक करें

ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे बारे में बहुत अच्छी बातें कही थीं लेकिन मेरा उनसे केाई संबंध नहीं है। मेरा कोई संबंध नहीं है। मैं कभी उनसे नहीं मिला हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मतलब है कि वह मुझसे अच्छा बर्ताव करते हैं, सम्मान के साथ मुझे देखते हैं। मेरा पुतिन से केाई संबंध नहीं है। मैं नहीं समझता कि मैं कभी उनसे मिला। मैं कभी उनसे नहीं मिला। ’’

इसे भी पढ़िए :  NSG की सदस्यता भारत के लिए प्राथमिकता: विदेश मंत्रालय