बिहारः गर्लफ्रेंड के घर आधी रात को मिलने पहुंचा ब्वॉयफ्रेंड तो लड़की केे परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या

0
बिहार
source: aaj tak

बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में अपनी प्रेमिका से मिलने मिलने पहुंचा प्रेमी युवक की प्रेमिका के परिवारवालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमी के शरीर को लड़की के परिवार वालो ने अपने ही घर में छुपा दिया। अगले दिन परिजनों को इसकी जानकारी हुई, उसके बाद वहां पर हंगामा हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  बाड़मेर में अभ्यास के दौरान मिग-21 फाइटर प्लेन क्रैश, बाल बाल बचे पायलट

दरअसल,बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के रहने वाले निवासी धनेश्वर का चक्कर उनकी गांव के एक लड़की के साथ चल रहा था। और धनेश्वर रविवार के रात में लड़की के घर उससे मिलने पहुंचा। लड़की के परिवार वालों ने लड़की को लड़के के साथ दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसके बाद लड़की के घरवाले गुस्साए और लड़काे को पीटना शुरु कर देते हैं।

इसे भी पढ़िए :  UP: एटा में नशीला बिस्कुट खिलाकर चलती कार में महिला से गैंगरेप

जानकारी के मुताबिक, लड़की के घरवाले उसकी पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार देते है। और लड़के के शव को लड़की के घरवाले अपने ही घर में छिपा देते है। लेकिन जब सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने आरोपी के घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगे। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और लड़की के परिवार वालों को अपने हिरासत में ले लिया हैं। और उस इलाके में खोफना सनसनी फैल गई।

इसे भी पढ़िए :  कुदरत ने बदला केदारनाथ धाम का नजारा, पहली बर्फबारी से केदारनाथ-बदरीनाथ में ठंडक बढ़ी