हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में एक प्राइवेट बस व्यास नदी में गिर गई हैं जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें स्था नीय मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इनमें कुछेक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा मंडी के साथ लगते बिंद्रामनी के पास हुआ है। यह प्राइवेट बस दोपहर करीब पौने एक बजे मंडी से कुल्लूी की ओर रवाना हुई थी। इसमें करीब 40 लोग सवार थे। बस में सवार कुछ लोगों का कहना है कि यह हादसा बस को ओवरटेक कर रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। अचानक बिंद्रामनी के पास बस अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी ब्यास नदी के किनारे जा गिरी।
हादसा इतना भयानक था कि बस के नदी में गिरने की आवाज दूर तक सुनाई दी। इसमें 10 से ज्यादा लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। नदी किनारे चीख पुकार का यह मंजर देखकर हर कोई सन्नो रह गया। स्थारनीय लोगों ने तुरंत इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थातनीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया।
जिसके बाद बस में फंसे शवों को व्यास नदी किनारे ले आए। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से कुछेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही बस में सवार लोगों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। बस में ज्यादातर लोग कुल्लूं और मंडी जिले के रहने वाले थे।