पीएम मोदी पर बरसे लालू यादव, देश तानाशाही और इमरजेंसी की तरफ जा रहा है

0
लालू

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सपा में कोई झगड़ा नहीं है। पीएम मोदी पर हमला करते हुए लालू ने कहा कि यह देश तानाशाही और इमरजेंसी की तरफ जा रहा है। 56 इंच का सीना वाला और 15 लाख रुपया लाने वाला कहां गया? जब हमने पूछा कि 15 लाख रुपया कहां है तो कहा यह तो जुमला था।

इसे भी पढ़िए :  लैपटॉप के बाद अख‌िलेश देंगे छात्रों को ये नया तोहफा, जरूर पढ़ेंं

लालू ने आगे कहा कि हम लोग यूपी में चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि देखेंगे कि एक भी वोट कटे नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक पर उन्होंने कहा कि सर्जिकल ऑपरेशन तो मुलायम सिंह के समय में हुआ था। कश्मीर में क्या हो रहा है। तुम घर की समस्या को ठीक नहीं कर सके तो क्या 56 इंच का सीना लेकर घूमते हो।

इसे भी पढ़िए :  सपा से अलग नई पार्टी बनाएंगे अखिलेश, नाम और चुनाव चिन्ह का आज होगा ऐलान?