तेलंगाना के खम्माम शहर में 17 साल की एक लड़की के साथ उसके ही क्लास के चार लड़कों ने बलात्कार किया। इतना ही नहीं इस घटना को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने पीड़िता की वीडियो भी बना ली।
जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के खम्माम शहर की रहने वाली पीड़िता शहर के ही एक प्राइवेट कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टुडेंट है। पीड़िता अपने किसी दोस्त के घर जन्मदिन पार्टी के लिए गई थी। पीड़िता ने बताया कि, उसके ही दोस्त ने बर्थडे पार्टी में चार लड़कों ने उसके साथ मिलकर गैंगरेप किया। फिर उसके बाद आरोपियों ने पीड़िता की विडियो भी बना ली। और पीड़िता को डराया गया। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और सोमवार को खम्मम थ्री टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसके चार सहपाठियों ने दो दिन पहले उसके साथ बलात्कार किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़की ने बताया कि चारों लड़के वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं, उन्होनें कहा अगर वह कहीं इस घटना के बारे में मुंह खोलेगी तो वह वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपी ने लड़की को धमकी दी वह इसके बारे में किसी को न बताएं। हैरानी की बात यह है कि चारों लड़के छात्रा की क्लास के ही हैं और पीडिता सबको जानती थी। हालांकि पुलिस ने शिकायत के आधार चारों लड़कों के खिलाफ गैंगरेप और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और पुलिस इस मामले की अभी तहकीकात की कर रही हैं।
































































