गुजरात: हुक्का बार होंगे बैन, राष्ट्रपति ने दी विधेयक को मंजूरी

0
गुजरात
file photo

गुजरात में हुक्का बार चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया गया हैं। अब हुक्का बार चलाने पर अधिकतम तीन साल की जेल की सजा मिल सकती है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उस विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी जिसमें राज्य में इस तरह की दुकानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है।

इसे भी पढ़िए :  सूरत का हीरा व्यापारी 1660 वर्कर्स को बोनस में देगा 1260 कार और 400 मकान

 

गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद, उत्पादन, आपूर्त और वितरण निरोधक विधेयक, 2017 को फरवरी में गुजरात विधानसभा में पारित किया गया था। बाद में इस विधेयक को राज्यपाल ओ पी कोहली के पास भेज दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचाई मीडियाकर्मियों की जान

 

मंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने इसे मंजूरी देकर राष्ट्रपति के पास भेज दिया जिन्होंने विधेयक को हाल में मंजूरी दे दी। राज्य सरकार अब गुजरात में इस तरह के हुक्का बार चलाते पाए जाने वालों के खिलाफ नये कानून के तहत कड़ी कार्वाई करेगी।

इसे भी पढ़िए :  हिसार की जिला अदालत ने रामपाल समेत 14 लोगों को किया बरी