हिसार की जिला अदालत ने रामपाल समेत 14 लोगों को किया बरी

0
हिसार की जिला अदालत ने रामपाल समेत 14 लोगों को किया बरी

हरियाणा के हिसार के बरवाला के सतलोक आश्रम से जुड़े दो मामलों में हिसार की जिला अदालत ने रामपाल समेत 14 लोगों को बरी किया है। उन पर सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने और लोगों को बंधक बनाकर हिंसा के लिए उकसाने का आरोप था। तीन और मामलों में फैसला आना अभी बाकी है।

इसे भी पढ़िए :  16 जून को बंद रह सकते हैं दिल्ली के 400 पेट्रोल पंप

इससे पूर्व 24 अगस्त को हिसार की कोर्ट ने 29 अगस्त तक के लिए फैसला टाल दिया था। 18 नवंबर 2014 को सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल और दूसरे लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और रास्ता रोककर बंधक बनाने के ये दो मामले थे।

इसे भी पढ़िए :  'अपने मित्र खट्टर को बचाना' चाहते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सिंघवी

एक केस में रामपाल समेत पांच दूसरे लोग और दूसरे केस में रामपाल समेत छह लोग आरोपी थे। इसके अलावा रामपाल पर देशद्रोह जैसे कई केस चल रहे है, जिन पर सुनवाई चल रही है। इन केसों की सुनवाई हिसार की सेंट्रल जेल वन में बनाई गयी स्पेशल कोर्ट में चल रही है। नवंबर 2014 से रामपाल दूसरे आरोपियों के साथ जेल में बंद है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी सरकार ने सैनिकों को दिया बड़ा तोहफा, युवाओं के लिए भी खुशखबरी

Click here to read more>>
Source: ndtv india