शशिकला ने जयललिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए SC कोर्ट में डाली याचिका

0
जयललिता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जिस दिन जयललिता कि मौत हुई उस दिन से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे की AIADMK शायद अब बिखर जाएंगी। लेकिन ऐसा अभी तक कुछ होता नजर नहीं आ रहा है। जहां एक तरफ लोग जयललिता के मौत के बाद उभरे भी नहीं थे। वहीं दुसरी ओर AIADMK से निष्कासित राज्यसभा सांसद शशिकला पुष्पा ने जयललिता की मौत की सीबीआई जांच कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका मानना है कि जयललिता की मौत ‘संदिग्ध’ है।

इसे भी पढ़िए :  आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी दिल्ली एम्स में इलाज कराने की मोहलत, फैसला आज

शशिकला पुष्पा ने याचिका में कहा है कि जया की असल स्वास्थ्य स्थिति को सबसे छिपाया गया, किसी को उनसे मिलने की इजाजत नहीं थी, अगर उनकी हालत में सुधार हो रहा था तो उस समय किसी को इनसे मिलने क्यो नहीं दिया। उनके शव की तस्वीरों को देख कर ऐसा लग रहा था कि वह पहले ही मर चुकीं थीं और उनके अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उनकी मौत तक, सब कुछ पर्दे में रखा गया। इसलिए जया की मौत की सीबीआई या न्यायिक जांच होनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  तामिलनाडु: पलानीस्वामी ने जीता विश्वास मत, समर्थन में 122 विधायकों ने डाले वोट

राज्यसभा सांसद शशिकला ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि वह केंद्र, तमिलनाडु सरकार और अपोलो अस्पताल को जया की स्वास्थ्य से जुड़ी रिपोर्ट और इलाज की जानकारी कोर्ट में जमा करने के लिए निर्देश दे। क्योकि उन्हें ऐसा लगता है की इलाज में किसी तरह कि ढिल छोड़ी गई है। जिससे उनकी मौत हुई है। 

इसे भी पढ़िए :  काले धन का उपयोग भाजपा धड़ल्ले से चुनाव लड़ने में कर रही है: कमलनाथ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse