लालू ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस मुझे फंसाने की कर रही है साजिश

0
lalu yadav
लालू ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस मुझे फंसाने की कर रही है साजिश

बिहार की राजनीति में उथल पुथल जारी है। आज सुबह सीबीआई द्वारा पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर और परिवार के दूसरे सदस्यों के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की। सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस पर  हमला बोलते हुए कहा, मुझे फंसाने की साजिश है. सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है. लालू यही नहीं रुके उन्होने कहा देश के  नौजवानों और किसानों की हालत बदतर है, जिसे छिपाने के लिए ये मेरे खिलाफ कार्रवाई हो रही.लालू ने कहा, मैंने कोई गलती नहीं की. इसमें सीबीआई के अफसरों का कोई दोष नहीं है.

इसे भी पढ़िए :  दुनिया के सबसे सुरक्षित होटल में पीएम मोदी ने बिताई रात

Click here to read more>>
Source: aaj tak