योगी सरकार की नई योजना यूपी में शादी कीजिए, 20 हजार रुपए और स्मार्टफोन लीजिए

0
CM YOGI

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के गरीब लड़कियों के शादी का जिम्मा अब अपने हाथों में ले लिया है। प्रदेश की तमाम गरीब लड़कियों की शादी योगी सरकार अपने खर्च पर कराएगी। इसके लिए राज्य सरकार के खर्चे पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस तरह के आयोजनों में सांसद और विधायक के अलावा समाज के प्रतिष्ठित लोगों को भी बुलाया जाएगा। खास बात यह है कि अब तक इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि बीस हजार रुपये में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और उसे कन्या के खाते में जमा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एक स्मार्ट फोन का उपहार भी उसे मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  महिला ने वृद्ध की बेरहमी से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखिए

Click here to read more>>
Source: ND TV