हाफिज सईद के बेटे के नेतृत्व वाले जेयूडी कारवां को एलओसी के पास रोका गया

0

दिल्ली
मुंबई हमलों के सरगना हाफिज सईद के बेटे तालहा सईद के नेतृत्व में जमात उद दावा :जेयूडी: के एक कारवां ने आज चकोथी में नियंत्रण रेखा के पास धरना देते हुए कहा कि वे तब तक नहीं हटेंगे, जब तक कि कश्मीरियों के लिए उनके द्वारा लाई गई राहत सामग्री भारत स्वीकार नहीं कर लेता।

जेयूडी की अनुषंगी संस्था फलाय ए इंसानियत फाउंडेशन के प्रमुख हाफिज अब्दुर राउफ ने बताया, ‘‘जब तक भारत श्रीनगर के कश्मीरियों के लिए लाई राहत सामग्री और दवाइयों को स्वीकार नहीं कर लेता हम एलओसी से नहीं हटेंगे।’’ चकोथी से फोन पर पीटीआई भाषा से बात करते हुए राउफ ने कहा कि पाकिस्तान सेना और पुलिस ने उन्हें चकोथी स्थित नियंत्रण रेखा पर रोक दिया।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने फिर पाकिस्तान को लताड़ा, कहा पाकिस्तान एक पराजित ताकत

राउफ ने बताया, ‘‘हमने राहत सामग्री, मेवे और दवाइयां लेने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों से भारतीय सेना से बात करने को कहा जिसे हमने अपने घायल कश्मीरी भाइयों के लिए 10 से अधिक ट्रक में लाये हैं जिन्हें इनकी बहुत जरूरत है।’’ जेयूडी कारवां आज दोपहर मुजफ्फराबाद से चकोथी के लिए रवाना हुआ था और अपने गंतव्य पर पहुंचा।

इसे भी पढ़िए :  भारत-अमेरिका ने पाकिस्तान को फटकारा, ‘सदाबहार दोस्त’ चीन ने दुलारा

जेयूडी सदस्य अहमद नदीम के मुताबिक सभी व्यवसायिक गतिविधियां चकोथी में बंद रही और लोगांे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसे भी पढ़िए :  पाक सांसदों ने नवाज़ से पूछा ‘पाक को चीन का गुलाम बनाना चाहते हैं?’

नदीम ने बताया कि धरना में कल और अधिक लोग शामिल होंगे। एफआईएफ और जेयूडी कश्मीरियों को सिर्फ राहत सामग्री सौंपना चाहता है क्योंकि इसमें कोई राजनीति नहीं है।

ताल्हा ने अपने पिता हाफिज का संदेश पढ़ते हुए कहा कि रैली में लोग यह संकल्प लेते हैं कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।