दिल्ली में युवती को अगवाकर चलती कार में रेप की कोशिश, गुस्साई भीड़ ने मनचलों की कार में लगाई आग

0

देश की राजधानी दिल्ली में देर रात चलती कार में एक लड़की से बलात्कार की घटना होने से बच गई। क्योंकि लड़की की चीख से ना सिर्फ वो बच गई, बल्कि आरोपी भी पकड़े गए हैं। राजधानी दिल्ली में लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं इसकी एक और भयानक तस्वीर सामने आई है। रोहिणी इलाके में एक लड़की को लड़कों ने अगवा करने की कोशिश की। बताया जाता है कि मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 20-21 का है। यहां शनिवार रात कार सवार युवकों ने एक लड़की को अगवा कर लिया और चलती कार में उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

इसे भी पढ़िए :  सास के खिलाफ़ धरने पर बैठी विदेशी बहू, पति दे रहा साथ

इसके बाद जो कुछ भी हुआ उसे पढ़कर आप सहम जाएंगे। इस बीच लड़की खुद को दरिदों से बचाने के लिए चीख-पुकार मचाने लगी। लड़की की चीख-पुकार सुनकर उनके पीछे चल रही कार में सवार युवकों को किसी अनहोनी का शक हुआ। फिर क्या था पीछे चल रही कार सवार युवकों ने बदमाशों की कार का पीछा किया और ओवरटेक कर कार को रोक लिया।

इसे भी पढ़िए :  'गालिब उधारी पर चलते थे, इसलिए इस माहौल में उन्हें तकलीफ नहीं होती'- नजीब जंग

लड़की बदमाशों के चंगुल से बच गई। घटना से गुस्साई भीड़ ने पीछा कर बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर पीटाई की। भीड़ ने उनकी कार को आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  ममता की अमित शाह को खुली चुनौती, कहा-'बंगाल को टारगेट किया तो नहीं छोड़ेंगे दिल्ली'

चशमदीदों के अनुसार एक कार में लड़की की चीखने की आवाज सुनकर सड़क पर कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी से कार का पीछा किया, ओवरटेक करने पर 3 लोगों को पकड़ लिया। लड़की बेहोशी की हालत में थी। गुस्से में भीड़ ने आरोपी लड़कों की पिटाई कर दी। तीनों आरोपियों में से एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया।

 

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK