ISIS ने दी कश्मीर, बाबरी मस्जि‍द, गुजरात और मुजफ्फरनगर का बदला लेने की धमकी

0

आतंकी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) ने 22 मिनट के अरबी भाषा में जारी एक वीडियो में भारत में कहर बरपाने की धमकी दी है। आईएस में भर्ती हुए एक भारत के मुंबई के ठाणे के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र फहद तनवीर शेख ने कहा कि आतंकी संगठन भारत से कश्मीर, बाबरी मस्जि‍द, गुजरात और मुजफ्फरनगर का बदला लेगा। साल 2014 में तीन साथियों के साथ भारत से सीरिया जाकर यह छात्र आतंकियो के साथ जा मिला। जारी वीडियों में कहा गया है कि भारत में आईएसआईएस स्थानीय जेहादियों से ही हमले करवाएगा। गौरतलब है कि आईएस की ओर से भारत और दक्षिण एशिया में जारी किया गया यह पहला वीडियो है।

इसे भी पढ़िए :  भारत में शरण लेना चाहते हैं बलूच नेता बुगती, कहा- जल्द करूंगा आवेदन

न्यूज़ चैनल आज तक के मुताबिक जारी वीडियो में फहद तनवीर शेख ने कहा है कि हम वापस लौटेंगे। हम तलवार लेकर लौटेंगे। हम लोग बाबरी मस्जिद और कश्मीर, गुजरात और मुजफ्फरनगर में मुसलमानों की हत्या का बदला लेंगे। फहद तनवीर शेख ने आईएस में भर्ती हुए और रक्का में बीते साल मारे गए ठाणे के ही अपने साथी शमीम टांकी को श्रद्धांजलि भी दी। वीडियो में ऐसे ही 5 और आतंकियों के बयान हैं। इनमें सिर्फ फहद शेख की पहचान हो पाई है। वीडियो में उसने अपना नाम अबु अम्र अल हिंदी बताया है। शेख के साथ इराक और सीरिया जाने वाले तीसरा भारतीय मुसलमान अरीब माजिद राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कस्टडी में है और उससे पूछताछ हो रही है। वीडियो में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन छोड़कर आईएस में शामिल हो गए एक अन्य शख्श की निशानदेही भी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका के धनकुबेरों की सूची में 5 भारतवंशी शामिल, जानिए कितनी दौलत है इनके पास

ISIS के धमकी भरे इस वीडियो पर प्रक्रिया देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार देश की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा, ‘देश की सुरक्षा के लिए हमें जो भी करना होगा, हम करेंगे। हमारे पास आत्मविश्वास है। हम उनके खि‍लाफ लड़ेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए: बच्चों को कैसे आत्मघाती ड्राइवर बना रहा है ISIS