आरक्षण की मांग को लेकर आज मुबंई में मराठा मूक मार्च

0

मुंबई में आज मराठा समाज के लोग सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर विशाल मोर्चा निकालने जा रहे हैं। यह मोर्चा मूक मोर्चा होगा, इसलिए इसमें कोई नारेबाजी और भाषणबाजी नहीं होगी। इस रैली में लाखों लोगों के पहुंचने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रणव धनावड़े को पुलिस ने जमकर पीटा, पढ़ें पूरा मामला

मूक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मंगलवार को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से मराठा समुदाय के लोग मुंबई पहुंच गए हैं। यह नौ अगस्त, 2016 से महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में निकाले जा रहे मोर्चो की कड़ी में 58वां मोर्चा होगा।

इसे भी पढ़िए :  फ़्री वाई-फाई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल पटना स्टेशन पर, लेकिन पोर्न देखने के लिए

Click here to read more>>
Source: news state