गुजरात राज्यसभा चुनाव: हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पटेल समेत शाह-ईरानी ने दर्ज की जीत

0

गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों में दो पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है, हालांकि सुबह से ही चर्चा में रही तीसरी सीट को कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले अहमद पटेल ने अपने नाम करते हुए राज्यसभा में अपनी जगह बरकरार रखी। पटेल ने कांग्रेस से बागी होकर बीजेपी में शामिल हुए बलवंत सिंह को मात दी। पटेल को कुल 44 वोट मिले। वहीं बीजेपी की ओर से अमित शाह और स्मृति ईरानी ने भी राज्यसभा में अपनी सीट पक्की की। राज्यसभा के लिए गुजरात की तीन सीटों पर हुए मतदान में अहमद पटेल के 44 वोटों के अलावा स्मृति ईरानी को 46, अमित शाह को 46 और बलवंत सिंह राजपूत को 38 वोट मिले।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक! सेक्स, वीडियो और ब्लैकमेलिंग की सनसनीखेज़ वारदात, जिसे पढ़कर दहल उठेगा आपका दिल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव और कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल की जीत आसान नहीं रही। अहमद पटेल पांचवीं बार राज्यसभा में पहुंचेंगे।बीजेपी ने उनकी राह रोकने की भरपूर कोशिश की और एक वक्त तो लगा कि अहमद पटेल का इस बार राज्यसभा में पहुंचना मुश्किल है, लेकिन बेहद नाटकीय घटनाक्रम के बाद बीती रात करीब दो बजे अहमद पटेल की जीत का एलान हो ही गया और उन्हें ये जीत महज आधे वोट से मिली ।

इसे भी पढ़िए :  अपोलो ने जयललिता के निधन की खबर की खारिज, पार्टी मुख्यालय में विधायकों की बैठक। LIVE कवरेज

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK