नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को दिया धोखा : शरद यादव

0
नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को दिया धोखा : शरद यादव

अपनी तीन दिवसीय बिहार दौरे पर जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया और इसपर जनता क्या सोचती है? यह जानने आया हूं। शरद यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। शरद ने कहा कि महागठबंधन जनता के साथ करार था और करार को जबर्दस्त आघात लगा है।  शरद के मुताबिक, ‘गठबंधन हमने पांच साल के लिए किया था, 11 करोड़ लोगों का विश्वास टूटा है। मैं अपनी यात्रा करूंगा और लोगों से बात करूंगा।’

इसे भी पढ़िए :  GST के पक्ष में खुलकर आए नीतीश कुमार, कांग्रेस पर बढ़ा दबाव

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास का संकट आ गया है और इस संकट पर जनता से राय लेने के लिए मैं बिहार आया हूं। बिहार की जनता की राय लेना चाहता हूं कि विश्वास टूटने के बाद जनता क्या सोचती है। बिहार में नई गठबंधन की सरकार बनी है, लेकिन महागठबंधन के लिए कड़ी मेहनत की गई थी और महागठबंधन को जनादेश मिला था।

इसे भी पढ़िए :  FB पोस्ट को लेकर पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक तनाव, BSF के 400 जवान तैनात

Click here to read more>>
Source: NBT