गोरखपुर हादसे पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज- “ ये मौत नहीं सामूहिक नरसंहार है ”

0

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। वही बीजेपी सांसाद साक्षी महाराज ने गोरखपुर की घटना का निंदा करते हुए कहा- ये घटना बहुत दुखद है। ये मौतें स्वाभाविक नहीं हैं। ये नरसंहार जैसा है। जब पता था कि ऑक्सीजन की लाइन काटने से मौत हो जाएगी तो क्यों काटी गई। इस वजह से मौत हो गई। मैं योगी जी से मांग करता हूं कि सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़िए :  समाजवादी परि'वार' में घमासान, अखिलेश समर्थक लड़ेंगे पार्टी के खिलाफ चुनाव?

उत्तर प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का दावा कर रही योगी सरकार के लिए गोरखपुर की घटना कलंक साबित हुई है। सवाल उठ रहे हैं कि सरकार पर बच्चों की मौत का कलंक लगाने वाले अफसरों पर कार्रवाई कब तक अमल में लाई जायेगी।

इसे भी पढ़िए :  अब राज्यसभा से भी इस्तीफा देंगे रामगोपाल यादव

Click here to read more>>
Source: hindi news18