अब राज्यसभा से भी इस्तीफा देंगे रामगोपाल यादव

0
राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद रामगोपाल यादव अब राज्यसभा से इस्तीफा दे सकते हैं। जिसके बाद उनकी जगह बेनी प्रसाद वर्मा ले सकते हैं। पार्टी में चल रहे विवाद के बाद रामगोपाल यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। जिसका गुस्सा रामगोपाल यादव में साफ़ देखा जा सकता हैं।

इसे भी पढ़िए :  केरल में आवारा कुत्तों को मारने के लिए इनाम में मिलेंगे सोने के सिक्के

उन्होंने सोमवार को एक घोषणा कि जिसमें उन्होंने कहा की वह पार्टी चीफ मुलायम सिंह यादव से मुलाकात नहीं करेंगे वह सिर्फ अखिलेश यादव से ही मिलेंगे। उनकी बातों से साफ स्पष्ट होता हैं की वह मेलमिलाप के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। उन्होंने शिवपाल और अमर सिंह को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह राज्य में किसी भी जनसभा में उनकी आलोचना करके दिखाएं।

इसे भी पढ़िए :  44 साल के हुए अखिलेश यादव, सादगी से मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानें कुछ अनजानी बातें

रामगोपाल ही वह शख्स हैं जिनकी वजह से अमर सिंह को पार्टी से निकाला गया था। हालांकि, इस बार अप्रत्यक्ष रूप से अमर सिंह रामगोपाल को पार्टी से निकाले जाने की वजह बन गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  हिंदू लड़की-मुस्लिम प्रेमी: हिंसा में मुस्लिम शख्स की हत्या, हिंदू युवा वाहिनी के 6 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज