आखिरी रेस में चोटिल हुए बोल्ट

0
आखिरी रेस में चोटिल हुए बोल्ट

अपने करियर के आखिरी दौडं में ट्रैक पर राज करने वाले महानतम एथलीट उसैन बोल्ट एक बार फिर चूक गए और उनका गोल्डन विदाई का सपना फिर अधूरा रह गया। 30 के बोल्ट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4X100 मीटर रिले रेस पूरी नहीं कर सके, क्योंकि वह चोटिल होकर रेस से बाहर हो गए। इससे पहले एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बोल्ट नाकामयाब रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई टेस्ट - भारत ने खड़ा किया 631 रन का स्कोर, पारी समाप्त

करियर की उस आखिरी 100 मीटर फर्राटा रेस में उन्हें तीसरे स्थान पर रह कर संतोष करना पड़ा। अमेरिकी एथलीट जस्टिन गैटलिन वह बाजी जीत गए थे और गोल्ड मेडल के हकदार बने थे। उसके बाद बोल्ट के फैंस उनके करियर की आखिरी चार गुणा सौ मीटर रेस में स्वर्ण पदक की आस लगाए बैठे थे।

इसे भी पढ़िए :  कैंसर के इलाज में कारगर होगी ये नई दवा

11 वर्ल्ड और 8 बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता बोल्ट जमैका की 4X100 मीटर रेस में अपनी टीम के साथ आखिरी लैप में रेस के लिए तैयार थे। जमैका के तीन धावकों ने अपना काम 300 मीटर तक पूरा कर दिया था, लेकिन अंतिम दौर में बोल्ट चोटिल होकर मैदान पर गिर पड़े और रेस पूरी नहीं कर सके। इस रेस का गोल्ड मेडल ब्रिटेन के नाम रहा।

इसे भी पढ़िए :  जिम्मेदारी बढ़ गई है, मुझे और कड़ी मेहनत करने की जरूरत: सिंधु

Click here to read more>>
Source: aaj tak