मुंबई टेस्ट – भारत ने खड़ा किया 631 रन का स्कोर, पारी समाप्त

0
भारत

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। भारत की पहली पारी 631 रन पर सिमटी गई। पहली पारी के आधार पर भारत को 231 रन की बढ़त मिली।

भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर वोक्स को कैच दे बैठे और भारत की पहली पारी सिमट गई। विराट कोहली 235 रन बनाकर आउट हो गए। क्रीस वोक्स की गेंद पर एंडरसन ने कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले शतक जमाने के बाद जयंत यादव का ध्यान भटका और 104 रन पर रशीद की गेंद पर वो स्टंप आउट हो गए और भारत को लगा 8वां झटका।

इसे भी पढ़िए :  जेट एयरवेज के पायलट ने हरभजन सिंह पर ठोका मानहानि का मुकदमा

भारत को पहला झटका के एल राहुल (24) के रूप में लगा मोइन अली ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद पुजारा (47) को भी जैक बॉल ने बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दे दिया। तीसरा झटका आदिल राशिद ने दिया। उन्होंने मुरली विजय (136) को फुलटॉस गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया। आउट होने से पहले मुरली विजय ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। आउट होने से पहले उन्होंने विराट कोहली के साथ शतकीय साझेदारी भी की। इसके बाद करुण नायर (13) को मोइन अली को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। उन्हें फील्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था। इंग्लैंड ने डीआरएस लिया और नायर आउट करार दिए गए। जो रूट ने पार्थिव पटेल (15) को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। इसके थोड़ी ही देर में उन्होंने अश्विन (00) को जेनिंग्स के हाथों कैट आउट कराकर भारत को छठा झटका दे दिया।

इसे भी पढ़िए :  IND vs AUS: टेस्ट मैच का दूसरा दिन, 105 रन पर सिमटी भारतीय टीम