मुंबई : लोगों को मुंबई दर्शन करवा रहा एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर रविवार को यहां क्रैश हो गया है। यह हादसा शहर के गोरेगांव में आरे कॉलोनी इलाके में हुआ है। अभी तक 4 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर था जो लोगों को मुंबई दर्शन करवा रहा था। पायलट ने पवई के पास आपात स्थिति के बारे में जानकारी दी और आगे जाकर यह आरे कॉलोनी इलाके में क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में एक महिला समेत 4 लोग सवार थे जिनमें 2 क्रू मेंबर भी शामिल हैं। बता दें कि आरे कॉलोनी कोई रिहायशी इलाका नहीं है।
Mumbai: Helicopter crashes in Aarey Colony (Goregaon) pic.twitter.com/F5nqgy4HGY
— ANI (@ANI_news) December 11, 2016
Mumbai: Four injured in helicopter crash in Aarey Colony (Goregaon), shifted to hospital for medical aid.
— ANI (@ANI_news) December 11, 2016
Mumbai: Four injured in helicopter crash in Aarey Colony (Goregaon), shifted to hospital for medical aid. pic.twitter.com/6mgyyC8li6
— ANI (@ANI_news) December 11, 2016
एएनआई के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर 1992 में बना ‘रॉबिनसन R44’ है जिसे बाद में एक प्राइवेट फर्म कंपनी को बेच दिया गया था। यह प्राइवेट कंपनी इसका इस्तेमाल जॉय राइड के लिए करती थी। हादसे के बाद 2 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचाई गईं जिन्होंने हादसे के बाद लगी आग पर काबू पा लिया है।