एलओसी के पास नौशहरा में युद्ध स्तर पर चल रहा सौ बंकरों का निर्माण कार्य

0

जम्मू-कश्मीर सरकार ने रजौरी जिले में सीमा के पास करीब 100 बंकर बनाने का काम शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से लगभग रोजाना हो रहे सीजफायर उल्लंघन को देखते हुए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। सीमा पार से होने वाली गोलीबारी खासकर मोर्टार के हमले से आसपास के लोगों को बचाने के लिए इन बंकरों को बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  हाई प्रोफाइल शराब पार्टी पर रेड, पकड़े गए IPL के पूर्व कमिश्नर

इस बात की जानकारी राजौरी के डिप्टी कमिश्नर शाहिद इकबाल चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास नौशेरा सेक्टर में 100 बंकर बनाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  श्रीनगर के लाल चौक इलाके में सुरक्षाबलों का गहन तलाशी अभियान, सेना ने शुरु किया CASO

Click here to read more>>
Source: jagran