जल्द ही अन्नाद्रमुक में विलय करेंगे पनीरसेल्वम

0
जल्द ही अन्नाोद्रमुक में विलय करेंगे पनीरसेल्वम

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि अन्नाद्रमुक के दो धड़ों के विलय को लेकर बातचीत चल रही है और एक या दो दिन में सकारात्मक नतीजा आने की उम्मीद है। वह अपने नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक (पुरात्ची थलाइवी अम्मा) धड़े के नेताओं के विलय के मुद्दे पर अनौपचारिक चर्चा करने के बाद बात कर रहे थे। बैठक का आयोजन भविष्य की योजना तय करने के लिए किया गया था। जिसमें दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत की सीबीआई जांच की मांग भी शामिल थी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर, चोर भी छोड़ गए 500 और 1000 के नोट

इसी बीच मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी एमजीआर के जन्मशती कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तंजावुर जिले के तिरूवरूर रवाना हो गए। पनीरसेल्वम धड़े के सदस्यों का अलग – अलग रूख होने के कारण कल रात संभावित विलय नहीं हो पाया।

इसे भी पढ़िए :  अम्मा के बाद बदलेगी सुबे की सियासत, AIADMK की मजबूरी होगी बीजेपी से नजदीकी

Click here to read more>>
Source: ndtv india