पुलिसकर्मी ने की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पिता की मौत

0
पुलिसकर्मी ने की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पिता की मौत

जी हां, पुलिसकर्मी द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के कारण पिता की सदमे से मौत हो गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की है। जहां एक पुलिसकर्मी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। पुलिस के अनुसार यह घटना रेवती थाना क्षेत्र की है। पीड़ित लड़की शुक्रवार की रात शौच के लिए गई हुई थी, तभी गोपाल नगर चौकी में तैनात सिपाही धर्म ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो सिपाही वहां से फरार हो गया।परिजनों का आरोप है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बाद लड़की के पिता की सदमे से मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी सिपाही को अरेस्ट कर लिया है और उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान के एक स्कूल ने राष्ट्रगान पर लगाया बैन, हिंदू बच्चों से जबरन कुरान भी पढ़वाय

अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के चाचा ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसे दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के मजनुओं की अब खैर नहीं, 100 दिन के अंदर बनेगा एंटी रोमियो स्क्वॉयड, डिप्युटी सीएम का दावा

Click here to read more>>
Source: ndtv india