पुलिसकर्मी ने की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पिता की मौत

0
पुलिसकर्मी ने की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पिता की मौत

जी हां, पुलिसकर्मी द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के कारण पिता की सदमे से मौत हो गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की है। जहां एक पुलिसकर्मी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। पुलिस के अनुसार यह घटना रेवती थाना क्षेत्र की है। पीड़ित लड़की शुक्रवार की रात शौच के लिए गई हुई थी, तभी गोपाल नगर चौकी में तैनात सिपाही धर्म ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो सिपाही वहां से फरार हो गया।परिजनों का आरोप है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बाद लड़की के पिता की सदमे से मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी सिपाही को अरेस्ट कर लिया है और उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बज गया चुनावी बिगुल :पांच राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान, यूपी पर टिकीं सबकी निगाहें, किसका क्या होगा अंजाम ? चुनावों पर खास चर्चा COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के चाचा ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसे दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अब तक शहीदों के परिवारों को 4000 चिट्ठीयां लिख चुका है यह शख्स, पढ़िये- क्यों 18 सालों से कर रहा है यह काम?

Click here to read more>>
Source: ndtv india