सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस सांसद अवतार सिंह भड़ाना से मांगी माफी, कहा- बहकावे में आकर लगाए थे आरोप

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के कांग्रेस सांसद अवतार सिंह भड़ाना से माफी मांगी है। केजरीवाल ने हाई कोर्ट में माफी मांगी है। दरअसल केजरीवाल के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में भड़ाना ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। साथ ही एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की थी। जिस पर आज कोर्ट में दिल्ली के सीएम ने मांफी मांगी है।

इसे भी पढ़िए :  ग्रेटर नोएडा: 12वीं के छात्र की मौत मामले में पांच नाइजिरियाई छात्रों पर FIR

दरअसल भड़ाना का आरोप है कि केजरीवाल ने उनके संबंध में 31 जनवरी 2014 को एक आपत्तिजनक बयान दिया था।  उन्होंने कहा था कि वे देश के सबसे भ्रष्ट व्यक्तियों में से एक हैं। उन्होंने केजरीवाल को लीगल नोटिस भेज कर अपने बयान को वापस लेने व माफी मांगने की मांग की थी।

इसे भी पढ़िए :  जगन्‍नाथ मंदिर पर आपत्तिजनक लेख लिखने पर एयर इंडिया ने मांगी माफी

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK