जो कोई भी अल्लाहु अकबर चिल्लाएगा तो उसे गोली मार दी जाएगी : लुगेई ब्रुगनारो

0
जो कोई भी अल्लाहु अकबर चिल्लाएगा तो उसे गोली मार दी जाएगी : लुगेई ब्रुगनारो

जी हां, यह आपत्तिजनक बयान इटली के वेनिस शहर के मेयर लुगेई ब्रुगनारो ने दिया है। जिन्होंने कहा है कि , “ उनके शहर में जो कोई भी अल्लाहु अकबर चिल्लाएगा तो उसे गोली मार दी जाएगी।“ स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी हमले के बाद वेनिस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी सिलसिले में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लुगेई ब्रुगनारो ने यह बयान दिया है। ब्रुगनारो एक निर्दलीय नेता है जो दक्षिणपंथी राजनीति के पक्षधर माने जाते है।

इसे भी पढ़िए :  चीन में मुस्लिमों को रोजा रखने से रोक रही है सरकार

ब्रुगनारो ने कहा कि शहर के मशहूर सैंट मार्क्स चौराहे पर भी अगर कोई अल्लाहु अकबर चिल्लाया तो उस व्यक्ति को गोली मार दी जाए।

इसे भी पढ़िए :  किशनगंगा विवाद: पाकिस्तान ने अदालत से की मध्यस्थता मांग की

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई मार्क्स स्क्वैयर की तरफ भी दौड़ते हुए और अल्लाहु अकबर कहते हुए जाएगा तो भी उसे गोली मार दी जाएगी। हम गार्ड को सतर्क रहने के लिए कहेंगे।

ब्रुगनारो ने कहा कि मैंने साल भर पहले हीं कहा था कि ऐसा चार चरणों में किया जाए लेकिन अब यह तीन चरणों में करने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़िए :  'हिन्दू आतंकी' हैं सीएम योगी : न्यूयॉर्क टाइम्स

उन्होंने कहा कि वेनिस शहर, बार्सिलोना से ज्यादा सुरक्षित है जहां आतंकियों ने 13 लोगों को मार दिया था, लेकिन हम सतर्क है।

Click here to read more>>
Source: dainik bhaskar