कोर्ट में राम रहीम का बैग उठाने के कारण, हरियाणा के डिप्टी एडवोकेट जनरल को किया गया बर्खास्त

0
हरियाणा के डिप्टी एडवोकेट जनरल को किया गया बर्खास्त

कोर्ट में राम रहीम का बैग उठाने के कारण, हरियाणा के डिप्टी एडवोकेट जनरल को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने पेशी के दौरान राम रहीम का बैग उठाया था, जिसको लेकर हरियाणा के डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह को बर्खास्त कर दिया गया। गुरदास पर आरोप था कि वह कोर्ट में पेशी के दौरान राम रहीम का बैग उठाकर उनके साथ चल रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  सत्ता में वापस आते ही शिवपाल ने दिखाए तेवर, डगमगाई अखिलेश की युवा ब्रिगेड

राम रहीम के 6 सुरक्षा गार्ड और 2 डेरा समर्थकों के विरुद्ध भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान IG को चांटा मारने का आरोप है।

हाईकोर्ट ने कानून व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक फायदे के लिए शहर को जलने दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार ने सरेंडर कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  अब DTC बसों में भी मेट्रो कार्ड से चुकाया जा सकेगा किराया

आपको बता दें कि, साध्वी से रेप केस मामले में 15 साल बाद दोषी करार दिए जाने के बाद बलात्कारी बाबा राम रहीम के समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। हरियाणा और पंजाब में हुई हिंसा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल है। मृतकों में 29 पंचकूला से और 3 सिरसा से है।

इसे भी पढ़िए :  किशनगंगा विवाद: पाकिस्तान ने अदालत से की मध्यस्थता मांग की

Click here to read more>>
Source: aaj tak