अखिलेश का तंज- अभद्र टिप्पणी करने में बसपा भाजपा में चल रहा ‘कंपटिशन’

0
नमक

लखनऊ। बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ भाजपा के निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की अभद्र टिप्पणी के बाद दोनों दलों में जवाबी हमलों के बीच इस मुद्दे पर पहली बार कुछ बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि दोनों के बीच इसको लेकर काम्पटीशन चल रहा है कि कौन अधिक अभद्र भाषा का प्रयोग कर सकता है।

अखिलेश ने कहा, ‘‘दोनों पार्टियों के बीच यह काम्पटीशन चल रहा है कि कौन ज्यादा बोल सकता है और कौन ज्यादा अभद्र भाषा का प्रयोग कर सकता है।’’ इस मुद्दे पर भाजपा और बसपा के परस्पर विरोधी प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘‘तीन दिन से प्रदर्शन चल रहे हैं..एक (दयाशंकर सिंह) ने जो कहा वह गलत कहा। मगर मेरा कहना है कि उसका एक हिस्सा निंदनीय है मगर दूसरा हिस्सा सही है।’’ उनका इशारा सिंह की तरफ से मायावती पर टिकट बेचने के आरोप की तरफ था।

इसे भी पढ़िए :  महिला ने बेटी की गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद भी दी जान

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब जानते है कि लोग बसपा में टिकट पैसे देकर पाते है..यह बात तो वे भी कह रहे है, जिन्होंने हाल में बसपा छोड़ी है।’’ मुख्यमंत्री ने सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरूवार को राजधानी में हुए बसपा के प्रदर्शन के दौरान अपशब्दों के प्रयोग की निंदा करते हुए कहा, ‘‘यह सही है कि किसी महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए। मगर जवाब में (बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा) जो कहा गया, और वह भी सार्वजनिक मंच से, वह भी ठीक नहीं था।’’ उन्होंने कहा कि तहजीब और अदब के लिए जाने जाने वाले लखनउ शहर के मिजाज से यह मेल नहीं खाता।

इसे भी पढ़िए :  मायावती ने 2 न्यूज चैनलों में खपाए करोड़ों के 500 और 1000 के पूराने नोट!

अखिलेश ने भाजपा और बसपा पर तंज करते हुए कहा कि दोनों को मुकाबला जारी रखना चाहिए और किसी को ‘सरेंडर’ नहीं करना चाहिए।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘जैसा कि दोनों दलों के बीच राखी का रिश्ता है..राखी बंधवा कर विवाद समाप्त हो सकता है।’’ उन्होंने इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराये गये मुकदमों के बारे में कहा, ‘‘एफआईआर दर्ज करायी गयी है और कानून अपना काम करेगा।’’ अखिलेश ने मौके का उपयोग करते हुए कल गोरखपुर में किये गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दावे पर भी प्रश्न उठाया कि चीनी मिलों पर किसानों का अब सिर्फ 175 करोड़ रूपये ही बकाया बचा है।

इसे भी पढ़िए :  चाचा-भतीजे की लड़ाई का फिर हो रहा इंतजाम, शिवपाल की मनमानी से सीएम अखिलेश परेशान

उन्होंने कहा, ‘‘कल से ही मैं हिसाब-किताब जुटाने में लगा हूं..मेरे हिसाब से तो किसानों का 3000 करोड़ रूपया बकाया है..175 करोड़ रूपये ही बकाये की बात कहा से आयी..यह बात मंच से कही गयी है।’’ नयी दिल्ली से आज शुरू हुई कांग्रेस नेताओं की यूपी तक की बस यात्रा का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि सर्वाधिक समय तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकारें रही है..प्रदेश की समस्याओं के लिए सबसे अधिक जवाब देही तो कांग्रेस की ही है।