SP में चल रहे घमासान पर अमर सिंह बोले, कहा- मेरी खामोशी ही कई सवालों का जवाब है

0
अमर सिंह

मुलायम सिंह के खानदान में झगड़े के पीछे किसी शख्स का नाम उछल रहा है तो वह हैं, पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह। लेकिन अपने ऊपर लगे आरोपों पर अमर सिंह ने चुप्पी साध रखी है। अमर सिंह ने सोमवार की शाम को कहा, ‘खामोशी कई सवालों का जवाब है। अच्छा हुआ हम कुछ नहीं बोले। चुप्पी सबसे बड़ी रणनीति है। अखिलेश मेरे नेता के बेटे हैं, उन्हें शुभकामनाएं।’

इसे भी पढ़िए :  यूपी इलेक्शन: बीजेपी ने 149 उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी की, पढ़िए किसे मिला टिकट

गौरतलब है कि, इससे पहले सोमवार सुबह मुलायम सिंह यादव की ओर से विधायकों और मंत्रियों की आम बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश ने सारी कलह का जिम्मेदार अमर सिंह को ठहराया था।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में जबर्दस्त ठंड, करगिल में पारा शून्य से नीचे

मंच पर ‘नेताजी’ ने भले ही चाचा भतीजा को गले मिलवा सुलह कराई हो, लेकिन अब भी तकरार जारी है। मंच पर दोनो के बीच हुई धक्कामुक्की से ये साफ है कि दूरी कम होने की बजाय और बढ़ गई है। दोनों के बीच यह धक्कामुक्की उस वक्त हुई, जब अखिलेश कहने लगे की अमर सिंह ने ही सारी आग लगाई है और उस वक्त मे मुझे औरंगजेब और नेताजी को शाहजहां बताने वाली खबर छपवाई है। इस पर शिवपाल ने कहा कि आप झूठ बोलते हैं और दोनों के बीच माइक को लेकर धक्कामुक्की हुई।

इसे भी पढ़िए :  बुलंदशहर गैंगरेप: आजम खान की बिना शर्त माफी को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर किया