राम रहीम का बेटा जसमीत इंसा को बनाया जा सकता है डेरे का उत्तराधिकारी

0

हरियाणा सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की सजा का ऐलान होने के बाद अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि डेरा का अगला प्रमुख कौन होगा। कयास लगाए जा रहे थे कि हनीप्रीत डेरा की अगली उत्तराधिकारी होगी लेकिन अब खबर कुछ और ही आ रही है। बताया जा रहा है कि राम रहीम की पत्नी ने कहा है कि जसमीत इंसा जो कि राम रहीम का बेटा है वो डेरा का अगला उत्तराधिकारी होगा। हालांकि इस पद पर हनीप्रीत की दावेदारी काफी मजबूत है।

इसे भी पढ़िए :  डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से निकाली गईं 18 लड़कियां

जसमीत इंसा राम रहम का बेटा है और वो डेरा में ही रहता है। डेरा के बिजनेस की पूरी जानकारी जसमीत के पास होती है। जसमीत राम रहीम का खाता देखा करता है और डेरा का सभी हिसाब- किताब रखता है। हालांकि जसमीत की मां का कहना है कि जसमीत को डेरा के प्रबंधक के रूप में देखें। जसमीत की मां ने आपात बैठक में ये बात कही थी और उन्होनें कहा कि जसमीत को अपना आध्यात्मिक गुरू बनाने के बजाए प्रबंधक के रूप में देखें। जसमीत की उम्र 33 वर्ष है।

इसे भी पढ़िए :  'ढोंगी बाबाओं' के बाद अब आएगी 'फर्जी मौलानाओं' की लिस्ट!

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS