हिसार की जिला अदालत ने रामपाल समेत 14 लोगों को किया बरी

0
हिसार की जिला अदालत ने रामपाल समेत 14 लोगों को किया बरी

हरियाणा के हिसार के बरवाला के सतलोक आश्रम से जुड़े दो मामलों में हिसार की जिला अदालत ने रामपाल समेत 14 लोगों को बरी किया है। उन पर सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने और लोगों को बंधक बनाकर हिंसा के लिए उकसाने का आरोप था। तीन और मामलों में फैसला आना अभी बाकी है।

इसे भी पढ़िए :  5 युवकों ने किया महिला का गैंगरेप, पीड़िता ने की आत्महत्या

इससे पूर्व 24 अगस्त को हिसार की कोर्ट ने 29 अगस्त तक के लिए फैसला टाल दिया था। 18 नवंबर 2014 को सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल और दूसरे लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और रास्ता रोककर बंधक बनाने के ये दो मामले थे।

इसे भी पढ़िए :  मोदी इंडियन ट्रंप हैं, दोनों ही दिक्कतें पैदा करते हैं: लालू यादव

एक केस में रामपाल समेत पांच दूसरे लोग और दूसरे केस में रामपाल समेत छह लोग आरोपी थे। इसके अलावा रामपाल पर देशद्रोह जैसे कई केस चल रहे है, जिन पर सुनवाई चल रही है। इन केसों की सुनवाई हिसार की सेंट्रल जेल वन में बनाई गयी स्पेशल कोर्ट में चल रही है। नवंबर 2014 से रामपाल दूसरे आरोपियों के साथ जेल में बंद है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी : रोहतक में एक बैंक कर्मचारी की मौत

Click here to read more>>
Source: ndtv india