साल 2018 के अंत तक भारत-बांग्लादेश के बीच नई रेल परियोजना का काम पूरा होने की संभावना

0
भारत-बांग्लादेश

साल 2018 के अंत तक भारत-बांग्लादेश के बीच नई रेल परियोजना का काम पूरा हो जाने की संभावना हैं। इस संबंध में ढाका में भारत और बांग्लादेश के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच रविवार और सोमवार को बैठक हुई। बुधवार को इन अधिकारियों ने रेल परियोजना के प्रस्तावित इलाके का दौरा भी किया।

इसे भी पढ़िए :  हाईवे ने नाम पर 'हाई घोटाला': कागजों पर सड़क दिखाकर बैंक अधिकारियों और ठेकेदारों ने लूटे 455 करोड़

त्रिपुरा परिवहन सचिव समरजीत भौमिक ने यहां कहा, ‘ढाका बैठक में अगरतला (भारत)-अखूरा (बांग्लादेश) रेल परियोजना के काम को अगले साल के अंत तक पूरा कर लेने तथा जनवरी 2019 से ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया गया है।’

इसे भी पढ़िए :  नेवी डे कार्यक्रम में नहीं शामिल हुए रक्षा मंत्री, गोवा में कर रहे हैं चुनाव प्रचार

ढाका बैठक में भाग लेने वाले 14 सदस्यीय भारतीय दल में समरजीत भौमिक भी शामिल थे। उन्होने कहा, ’15 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश के बीच इस नई रेल लाइन के लिए भारत में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। बांग्लादेश में भी 50 फीसद काम हो चुका है।’

इसे भी पढ़िए :  सपा नेता के भाई की दबंगई, मोबाइल चोरी के शक पर युवक की पिटाई कर गुप्तांग में डाल दिया पेट्रोल

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran