नीति आयोग उपाध्यक्ष ने कहा दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि 7.0 से 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान

0

नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि मजबूत आर्थिक बुनियाद, बेहतर मानसून तथा एफडीआई एवं सेवा क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7.0 से 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़िए :  ‘अडानी को कितना कर्ज दिया गया, ये जनता को नहीं बताया जा सकता’

उन्होंने यह भी कहा कि पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2017) में आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट का कारण विमुद्रीकरण नहीं है। उल्लेखनीय है कि कल जारी आधिकारिक आंकड़ों में पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत बताई गई जो तीन साल में सबसे कम रही है।

इसे भी पढ़िए :  उपराष्ट्रपति ने दिलायी पश्चिम बंगाल के छह नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ, सभी सांसदों ने ली बांग्ला में शपथ

नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कुमार ने कहा, ‘‘जीएसटी के सुचारू क्रियान्वयन, मजबूत आर्थिक बुनियाद, बेहतर मानसून तथा एफडीआई एवं सेवा क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में आर्थिक वृद्धि 7.0 से 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।’’

इसे भी पढ़िए :  बस पांच साल और.... फिर पानी की बोतल के बराबर रह जाएगी पेट्रोल की कीमत! पढ़िए-क्या होंगे दाम?