गृहमंत्रालय ने जारी किया एडवाइजरी, अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों कि की जाए पहचान

0
गृहमंत्रालय ने जारी किया एडवाइजरी, अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों कि की जाए पहचान

गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश को अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान करने के लिए एडवाइजरी जारी किया है। जिसके तहत अब भारत मे अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान कर उसे बाहर निकाला जाएगा। एडवाइजरी में रोहिग्या मुसलमानों से खतरे की बात भी कही गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा उठाने के बाद यह एडवाइजरी सामने आई है।

इसे भी पढ़िए :  BRICS सम्मेलन में पाकिस्तान को नहीं बुलाएगा भारत

सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन रोहिंग्या मुसलमानों को भारत के ख़िलाफ़ आतंकी घटनाओं में इस्तेमाल कर सकते है। वर्तमान में भारत मे अवैध तरीके से 40 हज़ार रोहिंग्या अलग-अलग राज्यों में रह रहे है। बताया जा रहा है कि रोहिंग्या मुसलमान ज्यादातर जम्मू कश्मीर, हैदराबाद, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में रह रहे है। भारत में सबसे ज्यादा रोंहिग्या मुस्लिम जम्मू में बसे है, यहां करीब 10,000 रोंहिग्या मुस्लिम रहते है।

इसे भी पढ़िए :  आगरा में जली 'चाइनीज़ सामान' की होली

भारत सरकार के सामने 40 हजार रोहिंग्या मुस्लिमों की रोजी-रोटी से कहीं बड़ा सवाल देश की सुरक्षा का है, जो सर्वोपरि है। सरकार को रोटी, कपड़ा और मकान की दिक्कतों से जूझते रोहिंग्या आबादी के आतंकी संगठनों के झांसे में आसानी से आ जाने की आशंका है। सरकार को ऐसे खुफिया इनपुट भी मिले हैं कि पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे टेरर ग्रुप इन्हें अपने चंगुल में लेने की साजिश में लग गए है।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट का हुआ निधन

Click here to read more>>
Source: aaj tak