पत्रकार गौरी की हत्या पर लालू ने ट्वीट कर निंदा की, जदयू ने पूछा- राजदेव के समय चुप क्यों थे

0
पत्रकार गौरी लंकेश

बेंगलुरू में मंगलवार की शाम पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी निन्दा की। लालू ने ट्वीट कर कहा कि देश की प्रसिद्ध पत्रकार और दक्षिणपंथी राजनीति की आलोचक गौरी लंकेश नये भारत में चुप कर दी गई। यह असहमति के लिए भयानक समय है।

लालू के ट्वीट के बाद जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूछा कि पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में जब राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के ख़िलाफ़ सीबीआई ने चार्जशीट दायर की, तब लालू यादव ने उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की जगह मौन साध लिया।

इसे भी पढ़िए :  प्रद्युम्न हत्याकांड : रेयान स्कूल ने नहीं माना पुलिस और हाई कोर्ट की गाइडलाइंस, आरटीआई से हुआ खुलासा

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran