जयपुर के रामगंज में तनाव, कई वाहन फूंके, एक की मौत

0

जयपुर में एक छोटी सी घटना ने तूल पकड़ लिया। जयपुर के रामगंज इलाके में पुलिस के एक अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस का डंडा एक दंपत्ति को छू गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस कांस्टेबल को जमकर मारा। घटना इतनी बढ़ गई कि लोगों ने थाने का घेराव किया और वाहनों को आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की और भीड़ पर आंसू गैस छोड़ी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक युवक की गोली लगने मौत हो गई। इसके बाद हिंसा और भड़क उठी। जयपुर के आसपास के 5 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अगले महीने कानपुर में आरएसएस के प्रांत प्रचारकों की बैठक,यूपी चुनावों पर होगी नज़र

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK