Happy Birthday अक्षय कुमार

0

हरफनमौला एक्टर अक्षय कुमार 50 साल के हो गए हैं। 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे अक्षय का रियल नेम राजीव हरीओम भाटिया है। अक्षय का बचपन दिल्ली के चांदनी चौक में बीता और उसके बाद वो मुंबई पहुंच गए। उनकी पढ़ाई डॉन बॉस्को स्कूल और गुरुनानक खालसा कॉलेज में हुई। अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। 50 साल के अक्षय को मार्शल आर्ट्स में रूचि थी। इसे सीखने के लिए वह बैंकॉक चले गए। वहां शेफ और वेटर तक की नौकरी की। इसके बाद वह मुंबई वापस लौटे और मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देने लगे।

इसे भी पढ़िए :  मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ को सेंसर से मिली मंजूरी

अक्षय अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग हैं। वह रात को 9.30 पर सोने चले जाते हैं और सुबह चार बजे उठ जाते हैं। यही वजह है कि अक्षय किसी भी फिल्मी पार्टी में कम ही नजर आते हैं। अक्षय की फैमिली में पत्नी ट्विंकल, बेटा आरव और बेटी नितारा है। वह फैमिली के साथ साल में दो बार घूमने जरूर जाते हैं। शूटिंग में बिजी होने के बावजूद वह बच्चों और पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  विनोद खन्ना की हालत नहीं देख पा रहे इरफ़ान खान, कहा-'ज़रूरत पड़ी तो करूंगा अंगदान'

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS