जानिए इस 100 रुपये के सिक्के से जुड़ी अहम बातें

0
100 रुपये का सिक्का (फ़ाइल पिक्चर)

दो सौ रुपये का नया नोट जारी करने के बाद अब सरकार 100 रुपये का सिक्का जारी करने की तैयारी कर रही है सरकार। इसके साथ ही पांच रुपये का भी नया सिक्का जारी करेगी। जी हां सरकार जल्द ही सौ रुपये काव पांच रुपये का नया सिक्का डॉ. एम.जी. रामचंद्रन की जन्मशताब्दी के मौके पर जारी करेगी। सौ रुपये का नया सिक्का 44 मिलीमीटर का होगा। इसका वजन 35 ग्राम होगा। इस के अगले भाग पर अशोक स्तंभ बना होगा जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। अशोक स्तंभ एक ओर भारत और एक ओर INDIA लिखा होगा।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के कारण जीएसटी का अप्रैल में लागू होना असंभव, राज्य कर रहे मुआवजे की मांग

इसके नीचे अंकों में 100 लिखा होगा। सिक्के के पिछले भाग पर एम.जी. रामचंद्रन की फोटो बनी होगी. इस फोटो के नीचे 1917-2017 लिखा होगा. सौ रुपये का यह नया सिक्का चार धातुओं को मिलाकर बनेगा। इसमें 50% चांदी, तांबा 40%, निकल 5% और जस्ता 5% होगा।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप आईडिया सेलुलर के उपभोक्ता हैं तो ये ख़बर आपके लिए है

Click here to read more>>
Source: ABP News