मुंबई के मशहूर ‘आरके स्टूडियो’ में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची

0
मुंबई (फ़ाइल पिक्चर )

मुंबई के मशहूर आरके स्टूडियो में भीषण आग लगी हैं। यह स्टूडियो मुंबई के चेंबूर इलाके में हैं। आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हो गया खबर मिलने तक अभी आग बुझाने का काम जारी है।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक: जायदाद के लिए बेटे ने की मां की पिटाई

मिली जानकारी के मुताबिक करीब सवा दो बजे आग लगने की शुरुआत हुई और 3 बजे प्रशासन ने बड़ी आग का अलर्ट जारी किया। खबरों की माने तो जब ‘सुपर डांसर शो’ की शूटिंग चल रही थी तभी स्टूडियो में आग लगी। आग की लपटों और आ रही तस्वीरों से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पायी हैं।

इसे भी पढ़िए :  डॉक्टरों के हड़ताल के बीच BMC अस्पतालों में 135 मरीजों की मौत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी चेतावनी

 

Click here to read more>>
Source: ABP News