आग के साथ न खेलें आरएसएस,बजरंग दल और वीएचपी : ममता बनर्जी

0
आग के साथ न खेलें आरएसएस,बजरंग दल और वीएचपी : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार ने विजयादशमी मनाने पर कोई रोक नहीं लगाई है। उन्होंने कहा है कि कुछ संगठन गलत सूचना फैला रहे हैं कि हम पूजा पंडालों और घरों में विजयादशमी के उत्सव को रोक रहे है। उन्होंने ये भी कहा कि हमने कहा था कि एक अक्टूबर को एकादशी के दिन प्रतिमा विसर्जन नहीं होगा। मुहर्रम मुस्लिम समुदाय के शोक मनाने का अवसर होता है जो उसी दिन पड़ रहा है। प्रतिमा विसर्जन दो से चार अक्टूबर तक चलेगा।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट नें सतलुज यमुना लिंक मुद्दे पर पंजाब को दिया तगड़ा झटका

इस दौरान बनर्जी ने ये भी कहा कि महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाएंगी और विजयादशमी का त्योहार पहले की तरह मनाया जाएगा। जिन लोगों को बंगाल में दुर्गापूजा और काली पूजा के बारे में जानकारी नहीं है, वे इस तरह की अफवाह फैला रहे है। ममता ने कहा कि उनकी सरकार आगामी दुर्गापूजा त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है।

इसे भी पढ़िए :  आज ममता बनर्जी करेंगी सोनिया गांधी से मुलाकात, टेंशन में आए पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के नेता

उन्होंने कहा कि आरएसएस, विहिप और बजरंग दल को शांति भंग नहीं करनी चाहिए और आग से नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में दुर्गापूजा पारंपरिक रूप से सौहार्द के साथ मनाई जाती है, जहां लाखों लोग सड़कों पर इस उत्सव को मनाते है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब चुनाव: सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि अगर कोई शांति भंग करने का प्रयास करता है, तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

Click here to read more>>
Source: aaj tak