दलितों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही हैं मायावती: भाजपा

0

दिल्ली
बसपा अध्यक्ष मायावती पर पलटवार करते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि वह दलितों के नाम पर सिर्फ राजनीति करने की इच्छुक हैं और उत्तर प्रदेश में दलित समुदाय के लोगों के खिलाफ अपराध के कई मामले हुए लेकिन मायावती उन परिवारों के घर नहीं गईं।

इसे भी पढ़िए :  पागल हाथियों के झुंड ने तोड़ा स्कूल का गेट, अंदर हुए दाखिल, देखिए वीडियो

मायावती उना में दलितों की पिटाई के पीड़ितों के परिवारों के यहां गईं और भाजपा पर निशाना साधा था।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि मायावती ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ समझौता कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में हथियार तस्कर गिरफ्तार, AK 47 की मैगजीन और सैंकड़ों कारतूस मिले

उन्होंने कहा, ‘‘उनके दोहरे मापदंड हैं। जब वह सत्ता में थीं तो दलितों के खिलाफ अत्याचार के 30,000 से अधिक मामले सामने आए। कन्नौज में एक दलित परिवार को कुचल दिया गया और पुलिस गोलीबारी में एक व्यक्ति मारा गया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। अब वह घड़ियाली आंसू बहा रही हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी में आने के लिए आज़म खान ने रखी शर्त, क्या ये मांग पूरी कर पाएगी बीजेपी?